हालात

पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर कई राउंड फायरिंग, संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़, सुरक्षा बल तैनात

ऑनलाइन टीचरों पर टिप्पणी को लेकर न्यूज एंकर और खान सर जैसे टीचरों के बीोच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच पटना में खान सर सेंटर पर कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

बिहार के पटना में खान सर कोचिंग सेंटर पर मंगलवार (2 जून) को अंधाधुंध फायरिंग की खबर सामने आई। ये घटना ऐसे समय पर हुई जब सोशल मीडिया पर न्यूज एंकर द्वारा ऑनलाइन शिक्षकों को "दो कौड़ी का" बताने वाले बयान पर खान सर ने सख्त टिप्पणी की है।

टीचरों को लेकर न्यूज एंकर और खान सर जैसे टीचरों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच पटना में खान सर सेंटर पर करीब 10-12 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। इस वारदात के बाद कोचिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गोलीबारी की घटना पर खान सर का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था। मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं। इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया।

Published: undefined

खान सर ने कहा कि दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं। इसी बात से समस्या है उन्हें। साथ में उन्होंने ये भी जोड़ा कि मेरे कोचिंग से इतने ज्यादा रिजल्ट क्यों आते हैं।

खान सर ने आगे कहा कि बिहार पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया था, हजारों लोग क्वालिफाई हुए, हम थक गए थे, फिर कुछ एंटी-सोशल एलिमेंट्स आए, हमें धमकाने लगे, गार्ड्स को पीटा, वो कोचिंग वालों को लगते हैं। उन्हें कम फीस से परेशानी है।' घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके की बताई जा रही है, जहां खान सर का कोचिंग संस्थान स्थित है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खान सर और एक प्रतिद्वंदी कोचिंग संस्थान के संचालक के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि कोचिंग संचालक खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच पुराना विवाद रहा है।

Published: undefined

कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद सड़क पर छात्र

पटना के बहुत चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुई गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना के बाद छात्र सड़क पर आ गए हैं। कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर छात्र इकट्ठा हो गए हैं। बता दें कि खान सर द्वारा कोचिंग को बंद किया गया है। अगले कुछ दिनों तक कोचिंग सेंटर बंद रह सकता है। वहीं, खान सर की कोचिंग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई पुलिसकर्मियों को बिल्डिंग के बाहर तैनात किया गया है

Published: undefined

क्या है न्यूज एंकर और शिक्षक विवाद?

मामला यह है कि एक टीवी बहस के दौरान एक एंकर ने कुछ यूट्यूब शिक्षकों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कई "स्टार टीचर" केवल व्यूज़ और कमाई के लिए पढ़ाते हैं तथा उन्होंने कुछ ऑनलाइन शिक्षकों को "दो कौड़ी के" और "फ्रॉड" जैसे शब्दों से संबोधित किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इसके बाद कई ऑनलाइन शिक्षकों और छात्रों ने उनकी आलोचना की। खान सर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऑनलाइन शिक्षकों ने लाखों छात्रों को सस्ती और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराई है। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने एंकर की टिप्पणी पर तंज कसते हुए जवाब दिया और शिक्षकों का बचाव किया।

विवाद इसलिए और बढ़ गया क्योंकि बड़ी संख्या में छात्रों ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन शिक्षकों के समर्थन में पोस्ट किए। कई छात्रों का कहना था कि यूट्यूब शिक्षकों ने विशेषकर छोटे शहरों और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद की है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined