हालात

पैगंबर मुहम्मद टिप्पणी मामला: मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को 25 जून को किया तलब, इस पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा

मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मुहम्मद पर उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में नोटिस भेजा है। शर्मा को 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश होना होगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मुहम्मद पर उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में नोटिस भेजा है। शर्मा को 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश होना होगा। एक पुलिस सूत्र ने कहा, "मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया है। उन्हें पाइधोनी पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है।"

सूत्र ने बताया कि रजा एकेडमी की शिकायत पर पाइधोनी पुलिस स्टेशन ने शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Published: 11 Jun 2022, 9:30 PM IST

मई 2022 के अंतिम सप्ताह में, एक समाचार बहस (न्यूज डिबेट) के दौरान, नूपुर शर्मा ने सवाल पूछा था कि क्या वह भी इस्लाम के बारे में वैसे ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर सकती है, जिस तरह से लोग शिवलिंग और हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

Published: 11 Jun 2022, 9:30 PM IST

तब से, पूर्व बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ डराने-धमकाने का अभियान बेरोकटोक जारी है, जिसमें घरेलू और विदेशी इस्लामवादी उनके खून के लिए बेताब हैं। इसके बाद से उन्हें कई बार मौत के घाट उतारने या सिर काटने की धमकी दी जा चुकी है।

Published: 11 Jun 2022, 9:30 PM IST

उनके खिलाफ भारत के विभिन्न राज्यों में कई एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने हालांकि कथित 'ईशनिंदा' के बाद माफी मांग ली थी और उनकी पार्टी भाजपा ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था, मगर इसके बावजूद, कट्टर इस्लामवादियों ने उन्हें धमकियां देना जारी रखा है।

कई लोगों की ओर से धार्मिक कट्टरता दिखाते हुए उन्हें जान से मारने वाले के लिए 20 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के इनाम की घोषणाएं भी की जा चुकी हैं।

Published: 11 Jun 2022, 9:30 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Jun 2022, 9:30 PM IST