हालात

मस्कट से ढाका जा रहे प्लेन के पायलट को आया हर्ट अटैक, नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

यह मेडिकल इमरजेंसी तब पैदा हुई, जब छत्तीसगढ़ के ऊपर से विमान के उड़ते समय पायलट को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद विमान के चालक दल ने प्राथमिकता लैंडिंग के लिए कोलकाता एटीसी से संपर्क किया, जिसने तत्काल नजदीकी एयरपोर्ट नागपुर पर उतरने की सलाह दी।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मस्कट से ढाका जा रहे बांग्लादेश के एक विमान के पायलट को आज बीच हवा में दिल का दौरा पड़ने के बाद विमान की नागपुर हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। आपात स्थिति में विमान के उतरने के फौरन बाद पायलट को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। विमान में 126 यात्री सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 126 यात्रियों को लेकर मस्कट से ढाका जा रहे बोइंग 737 विमान को सुबह 11.45 बजे से कुछ समय पहले नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए मंजूरी दी गई और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान के लैंड होते ही पायलट को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

यह मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति तब पैदा हुई, जब छत्तीसगढ़ के ऊपर से विमान के उड़ते समय पायलट को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद विमान के चालक दल ने प्राथमिकता लैंडिंग के लिए कोलकाता हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क किया। हालात को देखते हुए एटीसी ने फौरन नजदीकी एयरपोर्ट नागपुर पर उतरने की कोशिश करने की सलाह दी। इसके बाद नागपुर एयरपोर्ट को भी इमरजेंसी की जानकारी दी गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा