हालात

मुंबई तट पर नौसेना की नाव यात्री जहाज से टकराई, हादसे में 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया गया

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आज दोपहर, मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन की खराबी के कारण नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से नाव एक यात्री नौका से टकरा गई और बाद में पलट गई। अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है।

मुंबई तट पर नौसेना की नाव यात्री जहाज से टकराई, हादसे में 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया गया
मुंबई तट पर नौसेना की नाव यात्री जहाज से टकराई, हादसे में 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया गया फोटोः IANS

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही यात्रियों से खचाखच भरी एक बोट से नौसेना की एक नाव टकरा गई, जिससे बोट समंदर में करंजा के उरण में पलट गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 101 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और भारतीय नौसेना ने घटना और इसमें लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Published: undefined

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुंबई के पास बुचर द्वीप पर नौसेना की एक नाव दोपहर करीब 3.55 बजे 'नीलकमल' यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के अनुसार 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। 13 मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हुए नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह उपलब्ध होगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी।"

Published: undefined

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आज दोपहर, मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन की खराबी के कारण नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से नाव एक यात्री नौका से टकरा गई और बाद में पलट गई। अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल से बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है, जिसमें 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस के जहाज जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए काम पर लगाए गए हैं।

Published: undefined

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बोट धीरे-धीरे पानी में डूब रही है। लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर दूसरी नावों में शिफ्ट किया जा रहा है। संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) और बीएमसी के अनुसार, नौका (बोट) 'नीलकमल' अचानक लड़खड़ा गई और करंजा के उरण के पास पलट गई। अन्य नौकाओं से यात्रियों द्वारा खींचे गए इस हादसे के वीडियो में लोगों को अरब सागर के पानी में डूबने से बचने के लिए मदद के लिए चिल्लाते, तैरने के लिए अपने हाथ-पैर फड़फड़ाते और अपने प्रियजनों को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

Published: undefined

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल नाम की बोट में चालक दल सहित करीब 115 से ज्यादा यात्री सवार थे। हालांकि, अब तक बोट पर सवार यात्रियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। अचानक तेज गति से आती नौसेना की एक नाव ने यात्री को बोट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों नाव पलट गईं। हादसे की खबर मिलते ही नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन की 3 बोट और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण 565 सड़कों को बंद, 4,800 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित

  • ,
  • 'संविधान सभा के 264 सदस्यों ने ठीक 76 साल पहले भारतीय संविधान पर किए थे हस्ताक्षर', जयराम रमेश ने शेयर की तस्वीरें

  • ,
  • तमिलनाडु: 'राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में अभिभाषण न पढ़कर अपने पद का अपमान किया', स्टालिन ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • ‘टी20 के नंबर वन बल्लेबाज हैं सूर्या’, शिवम दुबे ने ईशान की भी जमकर की तारीफ, जानें क्या कहा?

  • ,
  • यूपी स्थापना दिवस: 'गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम', खड़गे-राहुल गांधी ने आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत को किया याद