हालात

शरद पवार की एनसीपी ने किया 5 उम्मीदवारों का ऐलान, सुप्रिया सुले बारामती से मैदान में

एनसीपी की पहली सूची जारी, बारामती से सुप्रिया सुले समेत 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान।

Getty Images
Getty Images 

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बारामती से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को एक बार फिर से टिकट दिया गया है।

उम्मीदवारों की जारी सूची में महाराष्ट्र की अहमदनगर सीटे से नीलेश लंके को मैदान में उतारा गया है। लंके हाल ही में अजित पवार खेमे से पाला बदलकर शरद पवार गुट में शामिल हुए थे ।

एनसीपी (शरद पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने इस सूची की घोषणा करते हुए बताया कि सुप्रिया सुले और अमोल कोल्हे को क्रमशः बारामती एवं शिरूर निर्वाचन क्षेत्रों से फिर उम्मीदवार बनाया गया है ।

पाटिल ने बताया कि भास्कर भागरे को नासिक जिले की डिंडोरी सीट से और पूर्व कांग्रेस विधायक अमर काले को वर्धा से उम्मीदवार बनाया गया है। भागरे डिंडोरी (एसटी) सीट पर केंद्रीय मंत्री और मौजूदा बीजेपी सांसद भारती पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

पारनेर से मौजूदा विधायक लंके का मुकाबला अहमदनगर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी सांसद सुजय विखे पाटिल से होगा।

एनसीपी (शरद पवार) विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाडी (एमवीए) का हिस्सा है और महाराष्ट्र में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी । इस गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस शामिल हैं । प्रदेश में लोकसभा की 48 सीटें हैं ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का हाहाकार: 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर

  • ,
  • सत्य निकेतन हादसा: हॉस्टल सुविधा और सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र, DU और दिल्ली सरकार से जवाब तलब