
जम्मू के बजाल्टा इलाके में हुए तीन धमाकों के एक दिन बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम रविवार को घटनास्थल पर पहुंची। धमाकों में एक पुलिस कांस्टेबल समेत 10 लोग घायल हो गए थे। फिलहाल मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है, लेकिन संभावना है कि इसे एनआईए को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
Published: undefined
ऐसी आशंका जताई गई है कि सीमा पार आतंकवादियों द्वारा ऐसा किया गया है। पाकिस्तान स्थित आकाओं की भूमिका की जांच की जा रही थी। अतिरिक्त डीजीपी (जम्मू जोन) मुकेश सिंह ने शनिवार को कहा था कि जम्मू शहर के नरवाल इलाके में दो वाहनों में हुए दो विस्फोटों में 6 लोग घायल हो गए। बाद में एक और धमाके की सूचना मिली।
Published: undefined
कांस्टेबल सुरिंदर सिंह सिधरा चौक पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी बालू से लदा एक डंपर दिखाई दिया। पुलिस ने चेकिंग के लिए उसे रोका लेकिन अचानक उसमें विस्फोट हो गया और सभी घायल हो गए। अब एनआईए की टीम वहां पहुंच गई है और साक्ष्य जुटा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined