हालात

NIA की चार्जशीट में खुलासा, निज्जर और दल्ला ने युवाओं को लालच देकर आतंकी वारदातों को अंजाम देने की रची थी साजिश

शूटरों को कनाडा का वीजा, शानदार नौकरी और अच्छी कमाई का इंतजाम करने के बदले में आतंकी वारदातों को अंजाम देना था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हरदीप सिंह निज्जर और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श दल्ला ने पंजाब के युवाओं को लालच देकर आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रची थी। इसका खुलासा एनआईए की चार्जशीट में हुआ है। शूटरों को कनाडा का वीजा, शानदार नौकरी और अच्छी कमाई का इंतजाम करने के बदले में आतंकी वारदातों को अंजाम देना था।

गौरतलब है कि कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के पंजाबी बहुल सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा का अध्यक्ष था। निज्जर अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़ा था, जो भारत में प्रतिबंधित है। उसने ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तान जनमत संग्रह कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने इससे पहले निज्जर के खिलाफ कथित तौर पर आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में आरोपपत्र दायर किया था। भारत ने कनाडा के अधिकारियों से पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘क्या नरेंद्र मोदी और पीएम वाजपेयी ने पूरा वंदे मातरम गाया था?’, कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर हमला, अशुतोष बोले- 48 घंटे में गुंडों को गिरफ्तार करो, वरना राजस्थान में आंदोलन

  • ,
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल

  • ,
  • मोदी सरकार के E20 नीति पर सवाल, जयराम बोले- महंगे खाने और महंगे सफर दोनों की कीमत चुका रही जनता, तत्काल समीक्षा हो

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली, MP-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा