हालात

पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी को अभी नहीं मिली है क्लीन चिट, खातों के लेनदेन का होगा फोरेंसिक ऑडिट

पोर्नोग्राफी केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अभी कोई क्लीन चिट नहीं मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा है कि उनके खातों में हुए लेनदेन का फोरेंसिक ऑडिट होगा इसके बाद ही कोई फैसला होगा। इस बीच अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पोर्नोग्राफी केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अभी इस मामले में क्लीन चिट नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले के सभी पहलुओं और संभावनाओं की जांच की जा रही है। साथ ही उनके खाते से हुए लेनदेन की जांच के लिए फोरेंसिक ऑडिटर्स को नियुक्त किया गया है। इसके बाद ही इस मामले में कोई फैसला होगा।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया है। उन्हें आज भी जमानत नहीं मिल पाई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरन पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच से लगता है कि राज कुंद्रा के जीजा प्रदीप बक्शी को सिर्फ एक चेहरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जबकि सारा कारोबार राज कुंद्रा खुद ही देखते थे।

पुलिस के मुताबिक मामले का खुलासा होने के बाद कई पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया है। उनसे भी पूछताछ की जानी है। इस बीच पुलिस ने अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा को भी पूछताछ के लिए तलब किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला