
लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। यह प्रस्ताव बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने रखा।
इससे पहले विपक्षी दलों के सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण प्रश्नकाल सुचारू रूप से नहीं चल सका और पीठासीन अधिकारी संध्या राय को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
Published: undefined
प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे और कुछ सदस्य सदन के बीचोंबीच आ गए। हंगामे के बावजूद पीठासीन अधिकारी ने प्रश्नकाल जारी रखने की कोशिश की।
Published: undefined
हालांकि बाद में शोर-शराबा इतना बढ़ गया कि कार्यवाही सुनना मुश्किल हो गया। पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने और अपनी-अपनी सीटों पर लौटने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संसद में भेजा है और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो रहे प्रश्नों को सुनना चाहिए। इसके बावजूद हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined