
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के स्वास्थ्य में सोमवार को भी कोई बदलाव नहीं दिखा और वह गहरी कोमा अवस्था में वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति की सेहत के संबंध में जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, “पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सेहत में आज सुबह कोई परिवर्तन नजर नहीं आया। वह गहरी कोमा अवस्था में हैं और उनका श्वास संबंधी संक्रमण का उपचार चल रहा है। वह लगातार वेंटिलेटर पर हैं। उनके शरीर के सभी प्रमुख अंग स्थिर हैं।”
Published: undefined
अस्पताल की तरफ से 20 अगस्त को बताया गया था कि पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में सुधार के लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन उसके बाद से उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है।
Published: undefined
84 साल के पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी की तबीयत बिगड़ने के बाद 10 अगस्त को नयी दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका मस्तिष्क में खून का थक्का हटाने के लिये ऑपरेशन किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined