
कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिन तीन उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए हैं उनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और झारखंड के कांग्रेस नेतानेता केएन त्रिपाठी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से 14 नामांकन दाखिल किए गए हैं, शशि थरूर की तरफ से 5 और के एन त्रिपाठी की तरफ से एक नामांकन दाखिल किया गया है।
Published: undefined
मधुसूदन मिस्त्री ने साफ किया कि इन तीनों में से कोई भी कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक उम्मीदवार नहीं है और सभी उम्मीदवार व्यक्तिगत स्तर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम कल होगा। जांच और नाम वापसी का समय निकलने के बाद यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में होंगे तो मतदान होगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के डेलीगेट वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे डेलीगेट जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं उनके पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जा सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined