
उत्तर और मध्य भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 और 25 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने और दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
Published: undefined
दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि कई क्षेत्रों में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी लू जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। लगातार बढ़ते तापमान और शुष्क हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
Published: undefined
जहां एक तरफ उत्तर और मध्य भारत गर्मी से जूझ रहा है, वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज कुछ अलग बना हुआ है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे इन इलाकों में तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।
Published: undefined
दक्षिण भारत और पश्चिम के कुछ क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। केरल, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ भागों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, यह राहत सीमित क्षेत्रों तक ही रहने की संभावना है और व्यापक स्तर पर गर्मी का असर बरकरार रहेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined