हालात

कड़ाके की ठंड में अब दिल्ली में घर उजड़ने का डर, DDA ने कालकाजी झुग्गी वालों को दिया नोटिस

डीडीए की इस नोटिस पर राजनीति भी गरमा गई है। कालकाजी से आप विधायक आतिशी ने कहा कि एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी ने लोगों को कहा था कि 'जहां झुग्गी वहां घर' लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद डीडीए की ओर से झुग्गी वासियों को झुग्गी खाली करने के नोटिस मिल रहे हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आज उत्तराखंड के हल्द्वानी के बलभनपुरा में हजारों लोगों के घर उजड़ने का खतरा तो टल गया, लेकिन अब राजधानी दिल्ली में जारी कड़ाके की ठंड के बीच सैकड़ों लोग अपने घर उजड़ने के खौफ में आ गए हैं। दरअसल डीडीए ने कालकाजी के नेहरू कैंप और नवजीवन कैंप की बस्तियों में नोटिस चिपकाकर बस्ती खाली करने को कहा है, जिससे वहां रह रहे सौंकड़ों लोग घर उजड़ने के खौफ में आ गए हैं।

Published: undefined

डीडीए ने कालकाजी के नेहरू कैंप और नवजीवन कैंप की कुछ झुग्गी बस्तियों में नोटिस चिपकाकर लोगों को झुग्गियों को खाली करने का आदेश जारी किया है और इसी के साथ डीडीए ने यह भी कहां है कि ऑथोरिटी झुग्गी निवासियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर रही है। हालांकि लोगों में इसके खिलाफ काफी रोष है और वे वैकल्पिक इंतजाम से संतुष्ट नहीं हैं।

Published: undefined

डीडीए की इस कार्रवाई पर कालकाजी के नेहरू कैंप और नवजीवन कैंप में रहने वाले झुग्गी वासियों ने आज डीडीए ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में वहां की झुग्गी वासियों ने हाथों में छोटे-छोटे कटआउट और पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था- "हमें नरेला नहीं जाना"। इस दौरान झुग्गीवासियों ने डीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Published: undefined

डीडीए के कालकाजी के झुग्गी वालों को नोटिस चस्पा करने के बाद इस पर राजनीति भी गरमा गई। आम आदमी पार्टी ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि यह झुग्गी वासियों के साथ धोखा है। कालकाजी विधानसभा से आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी के लोग कहते थे कि 'जहां झुग्गी वहां घर' लेकिन अब चुनाव खत्म हो गया तो ये लोग अपना वादा पूरा नहीं कर रहे, बल्कि डीडीए की ओर से झुग्गी वासियों को झुग्गी खाली करने के नोटिस आ रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • हेडलाइन बनाने और लोगों को बेवकूफ़ बनाने के बजाय, असल में राहत देने पर ध्यान दे सरकार, उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले पर खेड़ा

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, खामेनेई के पोस्टर लेकर NC-PDP विधायकों का प्रदर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

  • ,
  • पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो

  • ,
  • 'आत्मनिर्भरता के मंत्र' के बीच मोदी सरकार में कच्चे तेल-LPG के आयात पर निर्भरता बढ़ी- कांग्रेस