हालात

दिल्ली में 'आड ईवन' 13 नवंबर से नहीं होगा लागू, केजरीवाल सरकार ने किया ऐलान

सरकार ने कहा कि आगे अगर स्थिति गंभीर हुई तो दोबारा 'आड ईवन' लागू करने पर विचार किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में वायु प्रदूषण ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार 13 नवंबर से 'आड ईवन' फॉर्मूला लागू करने वाली थी। लेकिन अब सरकार ने 'आड ईवन' को फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि आगे अगर स्थिति गंभीर हुई तो दोबारा 'आड ईवन' लागू करने पर विचार किया जाएगा। जाहिर दिल्ली में बारिश हुई है। बारिश होने की वजह से लोगों को वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस से बात करते हुए कहा, "कल रात से दिल्ली में मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदूषण स्तर में लगातार सुधार देखा जा रहा है। इस समय तक AQI जो 450+ था वह अब 300 के आसपास पहुंच गया है, जिसमें अभी और सुधार की स्थिति है। 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का निर्णय स्थगित कर किया गया है। दिवाली के बाद फिर से स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला