हालात

दिल्ली के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू , सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश, जानें नई गाइडलाइन

दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। नोएडा और गाजियाबाद के डीएम ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। नोएडा और गाजियाबाद के डीएम ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स को भी बंद कर दिया गया है।

नोएडा और गाजियाबाद डीएम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पूरे जिले में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने प्रेस नोट जारी कर नाइट कर्फ्यू के निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं, चिकित्सा सेवाओं के लिए मूवमेंट जारी रहेगी।

इस दौरान केवल वही लोग सफर कर सकेंगे जो की इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े हुए हैं। जैसे कि सभी डॉक्टर्स, नसिर्ंग स्टाफ, पैरा मेडिकल आदि वहीं गर्भवती महिला या कोई व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने जा रहा है। साथ ही हवाई अड्डे , रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने जाने वाले लोग वैध टिकट दिखा सफर कर सकेंगे।

आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा और न ही किसी को पास की जरूरत होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा