हालात

'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' पर खड़गे बोले- पिछले 10 साल में लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने का किया गया संगठित प्रयास

खड़ेगे ने कहा कि 2024 भारत के लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है और 140 करोड़ भारतीयों ने एक ऐसा जनादेश दिया, जो हमारे राष्ट्र निर्माताओं द्वारा कड़ी मेहनत से निर्मित हमारी दीर्घकालिक संस्थाओं पर विश्वास कायम करता है।"

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2024 को भारत के लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष बताते हुए रविवार को कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने ऐसा जनादेश दिया जो राष्ट्र निर्माताओं की कड़ी मेहनत से निर्मित दीर्घकालिक संस्थाओं पर विश्वास कायम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में ‘‘लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने, संस्थाओं को ध्वस्त करने तथा हमारी प्रणालियों की अखंडता को नुकसान पहुंचाने का बड़ा प्रयास’’ किया गया है।

खड़गे ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र सरकार का सर्वोत्तम स्वरूप है। यह लोगों को तय करने का अधिकार देता है कि उन पर किस प्रकार शासन किया जाए तथा वे अपने नेताओं को जवाबदेह ठहरा सकते हैं।’’

Published: undefined

खड़ेगे ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा, "2024 भारत के लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है और 140 करोड़ भारतीयों ने एक ऐसा जनादेश दिया, जो हमारे राष्ट्र निर्माताओं द्वारा कड़ी मेहनत से निर्मित हमारी दीर्घकालिक संस्थाओं पर विश्वास कायम करता है।"

उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस’ के मौके पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अब, हमें अपने संसदीय लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने तथा उन मूल्यों की रक्षा करने के लिए और अधिक सतर्क रहना होगा, जिनमें ‘हम, भारत के लोग’ सामूहिक रूप से विश्वास करते हैं।"

Published: undefined

खड़ेगे ने कहा, ‘‘आइए, अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर हम भारत की उस मूल भावना के प्रति खुद को पुनः समर्पित करें, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत शामिल हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined