हालात

नोटबंदी की 5वीं बरसी पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर दागे 5 सवाल, पूछा- भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ?

नोटबंदी के 5वीं बरसी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मोदी सरकार से 5 तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, “अगर नोटबंदी सफल थी तो अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?"

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

आज 8 नवंबर है। 5 साल पहले आज के दिन मोदी सरकार ने नोटबंदी करने का फैसला लिया था। नोटबंदी के 5वीं बरसी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मोदी सरकार से 5 तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, “अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? कालाधन वापस क्यों नहीं आया? अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?"

Published: undefined

गौरतलब है कि साल 2016 में आज के दिन रात 8 बजे पीएम मोदी मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। जिसके बाद, तमाम देशवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लोगों को दिन-रात बैंक और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा था। नोटबंदी से होने वाली दिक्कतों की वहज से कई लोगों की मौत भी हो गई थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined