हालात

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई पर मनोज झा ने मोदी सरकार से पूछा, उनके 6 महीने कौन लौटाएगा?

मनोज कुमार झा ने कहा कि असली मुद्दा सिर्फ सोनम वांगचुक की रिहाई का नहीं है, बल्कि यह है कि उन पर लगाया गया मामला झूठा और मनगढ़ंत था, जिसे अब वापस लेना पड़ा है। असली सवाल यह है कि उनके छह महीने कौन वापस करेगा?

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आरजेडी के राज्यसभा सदस्य ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई और बिहार के सारण में हुई घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। मनोज कुमार झा ने कहा कि असली मुद्दा सिर्फ सोनम वांगचुक की रिहाई का नहीं है, बल्कि यह है कि उन पर लगाया गया मामला झूठा और मनगढ़ंत था, जिसे अब वापस लेना पड़ा है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि उन्हें रिहा कर दिया गया। असली सवाल यह है कि जिस झूठे और गढ़े गए मामले में उन्हें फंसाया गया था, वह वापस ले लिया गया है, लेकिन उनके छह महीने कौन वापस करेगा?"

Published: undefined

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि देश में कई बार ऐसा होता है कि निर्दोष लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) जैसे कड़े कानून लगा दिए जाते हैं और उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने पूछा कि जब ऐसे लोग वर्षों बाद निर्दोष साबित होकर बाहर आते हैं, तो उनके खोए हुए समय की भरपाई के लिए कोई व्यवस्था है या नहीं?

Published: undefined

इसके अलावा बिहार के सारण जिले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले पर भी मनोज कुमार झा ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खबरों के अनुसार पहले भी नीट मामले में सरकार पर पर्दा डालने की कोशिश के आरोप लगे थे और अब इसी तरह की स्थिति इस मामले में भी दिखाई दे रही है।

Published: undefined

मनोज झा ने कहा कि जब ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो समाज में डर और असुरक्षा का माहौल बनता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो फिर 'सुशासन' का दावा किस आधार पर किया जाता है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, FIFA में केप वर्डे ने फिर रचा इतिहास

  • ,
  • सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बोलीं- गाजा पर पीएम की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे

  • ,
  • FIFA: डेब्यू में ही केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना, अब अर्जेंटीना से सामना

  • ,
  • MP-झारखंड-छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत, आंधी-बिजली से 18 की मौत, उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में घुसा मलबा

  • ,
  • ईरान और अमेरिका के बीच क्या फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया निशाना