हालात

नए साल के पहले ही दिन जनता को लगा महंगाई का झटका! LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में नए साल के पहले ही दिन कीमतों में बदलाव करते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर रखा है। गुजरे साल में जनता को महंगाई से कोई राहत नहीं मिली। अब नए साल के पहले ही दिन जनता को महंगाई का झटका लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,769 रुपये हो गई है। राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में नए साल के पहले ही दिन कीमतों में बदलाव करते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया गया है। इसका असर रेस्टोरेंट में देखने को मिल सकता है। चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

देश के चार महानगरों में क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत?

  • दिल्ली- 1769 रुपये प्रति सिलेंडर

  • मुंबई- 1721 रुपये प्रति सिलेंडर

  • कोलकाता- 1870 रुपये प्रति सिलेंडर

  • चेन्नई- 1917  रुपये प्रति सिलेंडर

देश के चार महानगरों में क्या है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत?

  • दिल्ली- 1053 रुपये प्रति सिलेंडर

  • मुंबई- 1052.5 रुपये प्रति सिलेंडर

  • कोलकाता- 1079 रुपये प्रति सिलेंडर

  • चेन्नई- 1068.5 रुपये प्रति सिलेंडर

देश में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो थोड़ी राहत की खबर है। आखिरी बार बदलाव 6 जुलाई 2022 को घरेलू गैस सिलेंड की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। पिछले एक साल की बात करें तो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। साल 2022 में घरेलू एलपीजी की कीमत चार बार बदलाव हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Jan 2023, 12:06 PM IST