हालात

महंगाई-GST दरों में बढ़ोतरी को लेकर राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

महंगाई और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन किया और सदन के वेल तक वॉक किया।

फोटो: संसद टीवी
फोटो: संसद टीवी 

महंगाई और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन किया और सदन के वेल तक वॉक किया। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पहले संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा व लोकसभा में नए सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है।

राज्ससभा में पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान, शास्त्रीय संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, भारत ने अपना सच्चा दोस्त खो दिया। उन्होंने कहा, शिंजो आबे को तेजी से हो रहे बदलावों के बारे में बहुत जानकारी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर