हालात

कैलास मानसरोवर यात्रा को लेकर पूर्व CM हरीश रावत का मोदी सरकार पर हमला, जानें क्या कहा?

हरीश रावत ने कहा कि चीन भी कैलास मानसरोवर यात्रा का संचालन नहीं चाहता है। काला पानी के जिस इलाके से होकर यात्रा गुजरती है, सीमा विवाद के उस प्रसंग को उकसाने में भी नेपाल के पीछे चीन है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कैलास मानसरोवर यात्रा को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक लॉबी यह कोशिश कर रही है कि कुमाऊं मंडल से कैलास मानसरोवर यात्रा रूट को छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जब से सिक्किम से कैलास मानसरोवर यात्रा प्रारंभ हुई, एक लॉबी यह कोशिश कर रही है कि कुमाऊं मंडल से यात्रा रूट को छोड़ा जाए।

इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में हरीश रावत ने कहा कि पिथौरागढ़-लिपुलेख होकर संचालित होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा के बारे में तीसरे वर्ष भी कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि चीन भी इस यात्रा का संचालन नहीं चाहता है। काला पानी के जिस इलाके से होकर यात्रा गुजरती है, सीमा विवाद के उस प्रसंग को उकसाने में भी नेपाल के पीछे चीन है। इस यात्रा का न केवल ऐतिहासिक, पौराणिक महत्व है। चीन के लिए असुविधाजनक होते हुए भी यह हमारे लिए एक बेहतर व्यापार मार्ग भी उपलब्ध कराता है। केंद्र सरकार भी इसमें अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रही है।

Published: undefined

पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस यात्रा के बहाने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वह इस यात्रा के बारे में बहुत कुछ लिखना चाहते हैं। कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की भी रुचि उनमें घट रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन

  • ,
  • 'राम मंदिर के चढ़ावे से खरीदे जा रहे सांसद, मुख्य आरोपी अब भी फरार', संजय राउत का बड़ा हमला

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! चमोली में मलबे का सैलाब, सड़कें-दुकानें और गाड़ियां चपेट में