हालात

दिल्ली: आलोक वर्मा की जासूसी की जा रही थी? घर के बाहर से पकड़े गए चार संदिग्ध

सीबीआई में कथित घूसकांड के बीच शीर्ष अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति के बीच बुधवार को केंद्र सरकार ने आलोक वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया आलोक वर्मा के घर के बाहर से पड़के गए संदिग्ध

केंद्रीय जांच ब्यूरो में उजागर कथित घूसकांड के बाद छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के आवास के बाहर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। आलोक वर्मा के निजी सुरक्षा गार्डों ने इन संदिग्धों को पकड़ा।

सूत्रों का कहना है कि अभी इन संदिग्धों की पहचान और इनके मकसद का पता नहीं चल पाया है लेकिन जनपथ पर वे आलोक वर्मा के आवास के बाहर जासूसी करते पकड़े गए। सूत्रों ने कहा कि वर्मा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने संदिग्धों को कार में बैठने के दौरान पकड़ लिया। खबरों में कहा गया है कि संदिग्धों की जेब से आईबी के कार्ड मिले हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस और सीबीआई की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

सीबीआई में कथित घूसकांड के बीच शीर्ष अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति के बीच बुधवार को केंद्र सरकार ने आलोक वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया था। आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोल लग रहे हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने यह फैसला राफेल सौदे को लेकर शुरू होने वाली जांच में बाधा डालने के लिए लिया है। कांग्रेस का कहना है कि आलोक वर्मा राफेल विमान सौदे से जुड़े कागजात एकत्र कर रहे थे और जल्द ही वे इस पर जांच के आदेश देने वाले थे।

मोदी सरकार द्वारा खुद को छुट्टी पर भेजे जान को आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को चैलेंज किया। इस मालमे की सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Oct 2018, 10:57 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल