हालात

कोरोना के नए स्ट्रेन की बढ़ती रफ्तार के बीच ब्रिटेन से बड़ी खबर, ऑक्सफोर्ड कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को मिली मंजूरी

ब्रिटेन ने सबसे पहले फाइजर की कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी थी। अब तक करीब सात लाख से अधिक लोगों को फाइजर वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं अब ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को भी UK ने मंजूरी दे दी है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images  

यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेेन के बढ़ते खतरे के बीच बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि अब कुछ दिनों में ही ब्रिटेन के लोगों को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि ब्रिटेन ने सबसे पहले फाइजर की कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी थी। एक रिपोर्ट की माने तो अब तक करीब 7 लाख से अधिक लोगों को फाइजर वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन निर्माता कंपनी एस्ट्राज़ेनेका को ब्रिटेन ने 100 मिलियन डोज का ऑर्डर दिया है। इससे 50 मिलियन लोगों को टीका लगाया जाएगा। भारत में भी अगले हफ्ते तक ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है।

आपको बता दें, ब्रिटेन समेत दुनिया भर के 16 देशों में पैर पसार चुका कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भारत भी पहुंच गया है। भारत में UK कोरोनावायरस स्ट्रेन से संक्रमित कई लोग मिले हैं। बताया जा रहा है यह स्ट्रेन 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता बनर्जी को झटका

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू

  • ,
  • एशियन गेम्स: टेकबॉल सेमीफाइनल में हारीं क्विम्सी डिसूजा, कांस्य पदक के लिए युइना सकामोटो से भिड़ेंगी

  • ,
  • 'महिला सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं', नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • DUSU Election Result: इस बार किसके सिर सजेगा ताज? भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी