हालात

जम्मू के अखनूर इलाके में सीमा पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी की, BSF का जवान घायल

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू सीमा पर स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।

Published: undefined

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘रात करीब दो बजकर 35 मिनट पर सीमा पार से बिना उकसावे के अखनूर इलाके में गोलीबारी की गई, जिसका बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि जवान ‘हाई अलर्ट’ पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

Published: undefined

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी 2021 को संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत किया था और उसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं यदा-कदा ही हुईं हैं। पिछले वर्ष रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।

संघर्ष विराम उल्लंघन की कल की यह घटना 18 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में मतदान तीन चरण में होगा।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड के पलामू में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे रूट पर यातायात प्रभावित

  • ,
  • झारखंड के पलामू में रेल हादसा, मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई जनहानि नहीं, ट्रेन सेवाएं बाधित

  • ,
  • खेल: वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में जैस्मीन नंबर 1 पर पहुंचीं और 'T20 टीम में अभी वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलना मुश्किल'

  • ,
  • राबड़ी आवास विवाद सीएम सम्राट को पड़ गया भारी, अब मुख्यमंत्री आवास से नहीं जुड़ेगा 5 देशरत्न मार्ग वाला बंगला

  • ,
  • दिल्ली-NCR में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी