हालात

कोरोना के पहले मरीज का पता लगते ही श्रीनगर में घबराहट में खरीदारी, पेट्रोल पंपों पर लगीं लाइनें

श्रीनगर में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर के सामने आते ही लोगों ने घबराहट में खरीदारी शुरु कर दी। पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं। सार्वजनिक परिवहन को रोक दिया गया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कश्मीर के श्रीनगर में कोरोना वायरस की दहशत चरम पर पहुंच गई है। जैसे ही यह खबर आई किएक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, लोगों ने घबराकर खरीदारी शुरु कर दी। श्रीनगर के बाजारों में तेल, दाल, चाय, मसाले, दवाइयां, साबुन और सैनिटाइज़र आदि खरीदने वालों की भीड़ लग गई। देखते-देखते दुकानें खाली होने लगीं और बाजारों में घबराहट फैल गई।

श्रीनगर के लाल बाजार में एक दुकानदार मोहम्मद रमज़ान ने बताया कि, “मुझे लगता है कि मुझे आज शाम तक दुकान बंद करना पड़ेगी, क्योंकि मेरी दुकान पर जितना सामान था वह लगभग सब बिक चुका है। "

बाजारों में भीड़ और घबराहट भरी खरीदारी देखते हुए प्रशासन ने बाजारों में जगह-जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। यहां तक कि गांदेरबल और बडगाम आदि बाहरी इलाकों में भी अपने यहां बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी है। श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने इस दौरान एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने उन्होंने लेफ्टिनेंट गवर्नर से घाटी के दक्षिण और उत्तर के बीच ट्रेन का संचालन रोकने का अनुरोध किया है।

इसके अलावा श्रीनगर के विभिन्न पेट्रोलिंग स्टेशनों के बाहर और घाटी के अन्य हिस्सों में मोटर चालकों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो सकती है, ऐसे में लोग आशंका में गाड़ियों में तेल भरा रहे हैं।

इस बीच कश्मीर में सभी सार्वजनिक परिवहन भी बंद कर दिया गया है। इस बारे में परिवहन विभाग ने औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है। मेयर जुनैद मट्टू ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने सभी परिवहन यूनियनों और संघों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात। इस बैठक में सभी यूनियनों ने मदद का भरोसा दिलाया।

उधर पैरामेडिक्स और नगरपालिका कर्मचारियों की टीमों ने उस घर के आसपास 300 मीटर क्षेत्र को साफ करना शुरू कर दिया जहां कोविड-19 से संक्रमित महिला रहती थी। श्रीनगर के पुराने शहर की यह महिला 15 मार्च को सऊदी अरब में 'उमराह' तीर्थयात्रा करने के बाद वापस लौटी थी। अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह किस-किस के सम्पर्क में आई थी। हालांकि दावा है कि मिलाओं को परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मिलने से पहले ही श्रीनगर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।

घाटी में पहले कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजा का पता लगते ही अधिकारियों ने लोगों को घर के अंदर रहने और हर तरह की सामाजिक और धार्मिक जमावड़े से बचने की सलाह दी है। साथ ही इस दौरान शहर में फैल रही वायरस की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने ऐसा करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए