हालात

पटियालाः नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कोरोना विस्फोट से हड़कंप! 60 छात्र मिले संक्रमित, खाली कराया जा रहा हॉस्टल

प्रशासन ने पटियाला की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों को 10 मई तक हॉस्टल खाली करने के लिए कहा है, ताकि कोरोना को और फैलने से रोका जा सके। जो छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें हल्के लक्षण हैं। संक्रमित छात्रों को अलग ब्लॉक में आइसोलेट कर दिया गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में ने एक बार फिर सरकारों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है। पंजाब के पटियाला की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कोरोना बम फूटा है। 60 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

साथ ही प्रशासन ने छात्रों को 10 मई तक हॉस्टल खाली करने के लिए कहा है, ताकि कोरोना वायरस को और फैलने से रोका जा सके। जो छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें हल्के लक्षण हैं। संक्रमित छात्रों को अलग ब्लॉक में आइसोलेट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में पिछले चार दिनों में कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी का दौरा किया। आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

देश में पिछले कुछ दिनों में शिक्षण संस्थानों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में कोरोना के सक्रमिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। कई राज्यों में कॉलेज-यूनिवर्सिटी के छात्र संक्रमित पाए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,275 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 55 मरीजों की मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति पहुंचकर बोले राहुल गांधी- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर

  • ,
  • प्रत्यर्पण की मांग के बीच शेख हसीना का ऐलान- जेल या फांसी का खतरा मंजूर, फिर भी लौटूंगी बांग्लादेश

  • ,
  • दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: अभिनव बिंद्रा बोले- आत्मविश्वास जगाने वाली शिक्षा प्रणाली की जरूरत और जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका