हालात

छत्तीसगढ़ में प्लांट की चिमनी गिरी, दो मजदूर घायल, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन प्लांट की चिमनी गिरने से उसके नीचे कई मजदूर दब गए हैं जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक प्लांट की चिमनी गिरने से उसके नीचे कई मजूदर दब गए हैं जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी।

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि यह घटना जिले के सारागांव क्षेत्र में स्थित संयंत्र में दोपहर में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साइलो-भारी मात्रा में सामग्री के भंडारण के लिये लोहे का बना ढांचा- ढह गया जिससे मौके पर मौजूद कुछ श्रमिक इसके नीचे फंस गए।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को निकाल लिया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ढही हुई इमारत के नीचे कई और मजदूरों के फंसे होने की खबर है और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल