हालात

कांग्रेस का 84वां महाधिवेशन शुरू, कंस्टीट्यूशन क्लब में संचालन समिति की बैठक

कंस्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस संचालन समिति की बैठक हो रही है, जिसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया दिल्ली में कांग्रेस का अधिवेशन शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी का 84वां महाधिवेशन शुरू हो गया है। दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस संचालन समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और कमल नाथ समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

इस बैठक में राजनीतिक, आर्थिक, विदेश नीति, कृषि, बेरोजगारी और गरीबी उन्मूलन पर 4 प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इन सभी विषयों पर आज प्रस्ताव सदस्यों के सामने रखे जाएंगे, जिसे स्वीकार करने के बाद कल यानी 17 मार्च को इन पर चर्चा होगी और फिर इन्हें पारित किया जाएगा।

फोटो: नवजीवन

संचालन समिति में गरीबी उन्मूलन, कृषि समस्या और बेरोजगारी पर पेश होने वाला प्रस्ताव सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा तैयार किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Mar 2018, 6:35 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल