हालात

लॉकडाउन-2: इस बार 19 दिन रहेगा, पीएम ने देश से मांगे ये 7 वचन, कहा- लोगों को नौकरी से न निकालें

देशव्यापी लॉकडाउन अब 3 मई तक बढा दिया गया है। इसमें पहले सप्ताह काफी अहम होगा, इसके बाद कुछ रियायतें देने पर विचार होगा। इस दौरान पीएम ने लोगों से 7 वचन मांगे हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान 20 अप्रैल तक इसके पालन और कोरोना के प्रभाव पर गहरी नजर रखी जाएगी। और जिन इलाकों में कोरोना का प्रभाव कम होगा या नहीं होगा, वहां कुछ रियायते या छूट दी जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से सात वचन मांगे हैं:

  • अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, खासतौर से उनका जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें एक्स्ट्रा केयर करनी है, उन्हें कोरोना से बुहतु बचाकर रखना है
  • लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेस कवर या मास्क का अनिवारर्य रूप से उपयोग करें
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करें
  • कोरोना फैलाव रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप को जरूर डाउनलोड करें और दूसरे को भी प्रेरित करें
  • जितना हो सके, उतने गरीब परिवारों की देखरख करें. उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें
  • आप अपने व्यवसाय अपने उद्योग में अपने साथ काम करने वालों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें
  • कोरोना वारियर्स जैसे डॉक्टर, नर्स. पुलिस और सफाईकर्मियों का सम्मान करें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति