हालात

शायर मुनव्वर राणा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टर ऑपरेशन की कर रहे तैयारी

पीजीआई की जनसंपर्क अधिकारी कुसम यादव के अनुसार, मुनव्वर राणा को भर्ती किया गया है। इससे पहले उन्हें कार्डिक अरेस्ट पड़ा था, तब भी भर्ती किया गया था। उन्हें नेफ्रो की समस्या है। ऐसे में उनको मल्टीपल ऑर्गन प्रॉब्लम है। आज उनकी पथरी का ऑपरेशन किया जाना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। उनका ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। बतया जा रहा है कि किडनी की परेशानी की वजह से मुनव्वर राणा डायलिसिस पर चल रहे हैं। उनका इलाज अभी तक दिल्ली में चल रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के आपातकाल वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि उनका ऑपरेशन आज ही होना है।

पीजीआई की जनसंपर्क अधिकारी कुसम यादव के अनुसार, मुनव्वर राणा को भर्ती किया गया है। इससे पहले उन्हें कार्डिक अरेस्ट पड़ा था, तब भी भर्ती किया गया था। उन्हें नेफ्रो की समस्या है। ऐसे में उनको मल्टीपल ऑर्गन प्रॉब्लम है। आज उनकी पथरी का ऑपरेशन किया जाना है।

मुनव्वर राणा लंबे समय से किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की पीआरओ के अनुसार, ऑपरेशन के बाद जैसे ही मुनव्वर राणा को राहत मिलेगी, उनका आगे का इलाज किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच संभालेंगे कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला का आरोप, 'यह स्टेटहुड न मिलने देने की बड़ी साजिश'

  • ,
  • सिनेजीवन: साधना की जयंती पर सायरा बानो ने साझा कीं यादगार तस्वीरें और चंकी पांडे ने सुनाया डेविड धवन का मजेदार किस्सा

  • ,
  • यादों में साधनाः माथे को छिपाने के लिए कटवाए थे बाल, बन गया स्टाइल, घर-घर में लड़कियां हो गईं 'साधना कट' की दिवानी

  • ,
  • जुबीन गर्ग मौत मामला: असम एसोसिएशन के सदस्य ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, सितंबर 2025 में यॉट पर थे मौजूद