हालात

मणिपुर में अज्ञात हमलावरों ने पुलिस अधिकारी को मारी गोली, मौके पर मौत, दो ग्राम रक्षा स्वयंसेवक भी घायल

सब-इंस्पेक्टर की पहचान ओंखोमांग के रूप में हुई है। सब-इंस्पेक्टर ओंखोमांग के सिर में गोली लगी है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए चुराचांदपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं फायरिंग में गोली लगने से घायल दो वीडीवी का अस्पताल में इलाज जारी है।

मणिपुर में अज्ञात हमलावरों ने पुलिस अधिकारी को मारी गोली, मौके पर मौत
मणिपुर में अज्ञात हमलावरों ने पुलिस अधिकारी को मारी गोली, मौके पर मौत फोटोः IANS

मणिपुर और केंद्र सरकार के तमाम दावों के बावजूद हिंसा का दौर नहीं थम रहा है। अब ताजा घटना में चुराचांदपुर जिले के चिंगफेई में बुधवार को अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में दो ग्राम रक्षा स्वयंसेवक (वीडीवी) भी घायल हो गए। घटना के बाद आदिवासी बहुल इलाके में तनाव फैल गया है।

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सब-इंस्पेक्टर की पहचान ओंखोमांग के रूप में हुई है। सब-इंस्पेक्टर ओंखोमांग के सिर में गोली लगी थी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए चुराचांदपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं फायरिंग में गोली लगने से घायल दो वीडीवी का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, एसआई अपनी ड्यूटी के बाद चिंगफेई गांव में रुककर वीडीवी से बात कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ इलाके में पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई