हालात

केरल: आदिवासी गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, परिजनों ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

केरल में पालघाट के अट्टापडी गांव में गर्भवती महिला को उसके परिजनों ने कंधे पर उठाकर पहले नदी पार कराया और फिर मेन सड़क तक पहुंचे। मेन सड़क पर पहुंचने के बाद वे काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया केरल में आदिवासी गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस

केरल में पालघाट के जनजातीय बस्ती अट्टापडी गांव से स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां पर आदिवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद महिला के परिजनों ने उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

यह घटना 5 जून दोपहर की है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने गांव से महिला को चादर में लपेटकर पहले नदी पार कराया और फिर मेन सड़क तक पहुंचे। मेन सड़क पर पहुंचने के बाद वे काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद परिजन कंधे पर उठाकर महिला को अस्पताल ले गए। बुधवार यानी 6 जून को महिला ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है।

घटना सामने आने के बाद जब इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। वहीं कुछ अधिकारियों का कहना है कि जिस वक्त महिला के पिरजन एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे उस वक्त एंबुलेंस में मरम्मत का काम चल रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Jun 2018, 10:11 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में लिए गए, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों

  • ,
  • जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेता सौरव दास और अशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दिपके बोले- 'आप प्रतिरोध को नहीं दबा सकते'

  • ,
  • राहुल गांधी के घर आज ‘चाय’ पर जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, आगे की रणनीति पर चर्चा संभव, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे

  • ,
  • मौसम अपडेट: राजस्थान, पंजाब-हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश के आसार, दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

  • ,
  • दिल्ली: प्रदर्शन के चलते आज भी ट्रैफिक पर असर, कई प्रमुख मार्गों पर जाम की आशंका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी