
14 मई, 2018 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। 17 मई को यानी चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22-23 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी का एलान किया है।
दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 75.32 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल के दाम 83.16 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता की बात करें तो वहां अब दाम 78.01 रुपए और चेन्नई में 78.16 रुपए हो गया है। इससे पहले दिल्ली में करीब 56 महीने पहले पेट्रोल की कीमत 76.06 रुपए हो गया था, जोकि अब तक का रिकोर्ड है। लेकिन मौजूदा पेट्रोल के दाम 75.32 रुपए भी रिकॉर्ड को तोड़ने से 75 पैसे दूर है।
Published: 17 May 2018, 11:24 AM IST
डीजल की बात करें तो दिल्ली में 66.79 रुपए, कोलकाता में 69.33 रुपए, मुंबई में 71.12 रुपए और चेन्नई में 70.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश के तीन शहर ऐसे भी हैं जहां डीजल 72 रुपए प्रति लीटर के पार बिक रहा है। हैदराबाद में डीजल के दाम 72.60 रुपए, त्रिवेंद्रम में 72.51 और रायपुर में 72.12 रुपए प्रति लीटर है।
Published: 17 May 2018, 11:24 AM IST
Published: 17 May 2018, 11:24 AM IST
इससे पहले 20 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 24 अप्रैल 2018 से अगले 20 दिनों तक कोई बदलाव नहीं किया था।
Published: 17 May 2018, 11:24 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 May 2018, 11:24 AM IST