हालात

यूपी के लखीमपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पंचायत चुनाव में जिस महिला से हुई थी बदसलूकी उनसे की मुलाकात, छलका दर्द

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। लखीमपुर में पंचायत चुनाव के दौरान, जिस महिला के साथ बदसलूकी की गई थी, उनसे प्रियंका गांधी मुलाकात की।

फोटो: @INCUttarPradesh
फोटो: @INCUttarPradesh  

लखनऊ में मौनव्रत फिर लगातार ताबड़तोड़ बैठकों के बाद प्रियंका गांधी आज अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन लखीमपुर पहुंची हैं। वहां वो जिले के पसगवां की रहने वालीं अनीता यादव के साथ मुलाकात की, जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई थी।

चुनाव में हिंसा, उत्पीड़न का शिकार हुई रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उनको दिख रहा है कि अत्याचार हो रहा है, उनको दिख रहा है कि महिलओं से अभद्रता हुई है, उनको दिख रहा है कि चुनावों में धांधली हुई है। ऐसे स्थानों के चुनाव रद्द कर पुन: चुनाव कराए जाने चाहिए। कहा कि हम लोकतंत्र के लिए,न्याय के लिए, महिलाओं से अभद्रता के खिलाफ लड़ रहे हैं। बीजेपी सरकार महिला अपराध का पर्याय बन चुकी है, प्रदेश की महिलाएं आने वाले समय में महिला विरोधी सरकार को करारा जवाब देंगी।

गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनिता सिंह से दो युवकों ने मारपीट की थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, "कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुईं प्रस्तावक अनीता यादव जी से पसगवां लखीमपुर में मुलाकात की। दल के हिसाब से नहीं दर्द के हिसाब से रिश्ता निभाने वाली नेता का नाम प्रियंका गांधी है।" उधर प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

Published: 17 Jul 2021, 12:59 PM IST

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका हजरतगंज के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पंचायत चुनाव में हुई जोर जबर्दस्ती और अराजकता के खिलाफ मौन धारण कर धरने पर बैठ गईं। तकरीबन पौने दो घंटे धरने पर बैठने के बाद वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचीं,जहां उन्होंने अपनी चुप्पी मीडिया के सामने तोड़ी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। वह लोकतंत्र के पक्ष में और जनता के समर्थन में बोलने आयी हैं। योगी सरकार पर जमकर

Published: 17 Jul 2021, 12:59 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 17 Jul 2021, 12:59 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ