हालात

प्रियंका गांधी ने BJP सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का आरोपपत्र जारी किया, भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया

कांग्रेस ने आरोप पत्र में असम की बीजेपी सरकार पर ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ में डूबे होने का भी आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके करीबी मंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों पर ‘अवैध रूप से संपत्ति जमा करने’ का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का ‘आरोपपत्र’ जारी किया, भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप
प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का ‘आरोपपत्र’ जारी किया, भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप फोटोः @INCAssam

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को गुवाहाटी में बीजेपी के नेतृत्व वाली असम सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का 20 सूत्री ‘आरोपपत्र’ जारी किया, जिसमें सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

विपक्षी पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले यह ‘आरोपपत्र’ जारी किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक दशक के शासनकाल के बावजूद बीजेपी सरकार छह आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने और चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 351 रुपये करने के अपने वादे को पूरे करने में विफल रही।

कांग्रेस ने आरोप पत्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली असम सरकार पर ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ में डूबे होने का भी आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके करीबी मंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों पर ‘अवैध रूप से संपत्ति जमा करने’ का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इन आरोपों पर बीजेपी और हिमंत विश्व शर्मा से जवाब मांगा है।

वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार चयन पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी मैं सबसे मिल रही हूं और उनके सुझाव ले रही हूं। अगले दो दिनों तक हम अलग-अलग जितने लोगों से मिल सकते हैं, उनसे मिलेंगे। असम स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी पिछले 4-5 दिनों से हर जिले में जा रहे हैं। पूरा फीडबैक लेने के बाद हमारी कोशिश यही रहेगी कि अच्छे से चुनाव के टिकट बांटे जाएं और फिर मजबूती से चुनाव लड़ें।

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार चयन समिति की अध्यक्ष प्रियंका गांधी गुरुवार को दो दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं। गुवाहाटी पहुंचने पर उन्होंने मां कामाख्या देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर भी साझा की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''असम में मां कामाख्या देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं असम व समस्त देश के कल्याण की कामना की। हमारे हर एक भारतवासी भाई-बहन पर मां की कृपा बनी रहे। जय मां कामाख्या।'' इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी माता की चुनरी ओढ़े, माला लटकाए और माथे पर टीका लगाए दिखाई दी। इस मौके पर उनके साथ लोकसभा सांसद गौरव गोगोई भी नजर आए।

मंदिर दर्शन के बाद वह राजीव भवन पहुंचीं, जो असम प्रदेश कांग्रेस समिति का मुख्यालय है। वहां उन्होंने उम्मीदवारों के चयन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी असम में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर करीब से नजर रख रही हैं। पार्टी के पदाधिकारी बता रहे हैं कि इस बार उम्मीदवारों का चयन करने के लिए ऐसा व्यापक और व्यवस्थित तरीका अपनाया गया है, जिसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और जिला स्तर के नेताओं से विस्तृत सुझाव और जानकारी ली जा रही है।

असम कांग्रेस के नेताओं ने यह भी संकेत दिया कि प्रियंका गांधी आने वाले महीनों में राज्य के कई और दौरे कर सकती हैं। इन दौरों का उद्देश्य जमीन पर हो रही प्रगति पर नजर रखना, अलग-अलग क्षेत्रों से राजनीतिक सुझाव लेना और चुनाव अभियान तेज होने पर केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई के बीच करीबी बातचीत बनाए रखना होगा। कांग्रेस उम्मीदवार चयन का काम जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद फरवरी के अंत तक असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का दावा- बीजेपी ने जेडीयू को खत्म करने के लिए संजय झा को पार्टी में ‘प्लांट’ किया था

  • ,
  • महाराष्ट्रः अजित पवार विमान हादसे की जांच को लेकर सियासी घमासान तेज, रोहित पवार ने एनसीपी विधायकों को घेरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दलित छात्रा निशु मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को किया गिरफ्तार, नेपाल भागने की कोशिश नाकाम

  • ,
  • बॉलीवुड से साउथ तक इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार, किसी को मिली तारीफ और कोई बना यादगार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल बाढ़ में 10 दिन से नींद और भूख खत्म, मन में थी घबराहट, जिंदा बचे लोगों की आपबीती