हालात

पंजाब उपचुनाव रिजल्ट: AAP के मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम सीट पर दर्ज की जीत, BJP प्रत्याशी को हराया

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को 55,246 वोट मिले जबकि अंगुराल को 17,921 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 16,757 वोट मिले।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शनिवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि भगत को 55,246 वोट मिले जबकि अंगुराल को 17,921 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 16,757 वोट मिले।

Published: undefined

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार सुरजीत कौर को 1,242 वोट मिले जबकि बसपा उम्मीदवार बिंदर कुमार को 734 मत मिले। आप विधायक के तौर पर अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। वह मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

  • ,
  • 'आप निजी पसंद के काम निजी जगह पर करें', रियान पराग के मामले पर अश्विन बोले- अगर एक्शन नहीं लिया गया...

  • ,
  • 'बिहार का नाम बदलकर ‘श्रमिक प्रदेश’ कर दिया जाना चाहिए', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट पर भी साधा निशाना