हालात

पंजाब: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का भी हुआ बंटवारा, चन्नी ने अपने पास रखे ये 14 विभाग, रंधावा बने गृह मंत्री

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहकारिता और जेल विभाग दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब में नए मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार हुआ और अब विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहकारिता और जेल विभाग दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं। पूर्व हॉकी इंडिया कप्तान परगट सिंह को शिक्षा विभाग के साथ खेल और युवा विभाग दिया गया है। वहीं, मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के वित्त मंत्री बने रहेंगे। इसके अलावा अमरिंदर राजा वड़िंग को परिवहन मंत्री बनाया गया है। गुरकीरत सिंह कोटली को उद्योग और वाणिज्य विभाग सौंपा गया है।

Published: undefined

आपको बता दें, चन्नी कैबिनेट में राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रणदीप सिंह नाभा और गुरकीरत सिंह कोटली नए चेहरे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार रविवार को किया। उन्होंने 15 नए मंत्रियों को अपने कैबिनेट में शामिल किया है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में शपथ लेने वालों में ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और राणा गुरजीत सिंह शामिल थे। इसके अलावा, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मायावती की पार्टी पर बरसे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- बीएसपी ने पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ लोगों को चोटें आईं, मचा हड़कंप

  • ,
  • लोकसभा चुनावः BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने किया नामांकन

  • ,
  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर कल मतदान, कई केंद्रीय मंत्रियों की 'अग्निपरीक्षा'

  • ,
  • दुनियाः सुनीता विलियम्स कल तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरेंगी उड़ान और यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों से बिजली गुल