हालात

दिल्ली के सीएम पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- पूरी दुनिया ने देखा है केजरीवाल ने किसान हितों को कैसे बेच दिया !

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर किसानों के हितों को बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया केजरीवाल की मंशा जानती है और किसान उनके नाटकीय भ्रम में फंसने वाला नहीं है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'कायर' करार देते हुए कहा है कि वह शिरोमणि अकाली दल के नेता से मानहानि मामले में डर गए थे और उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी की विफलता को छिपा रहे हैं और किसानों को साथ खड़े होने का ढोंग कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंह को ईडी का डर सता रहा है। केजरीवाल के आरोपों को झूठा करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात तो हर पंजाबी जानता है कि वह किसी भी तरह के झूठे ईडी या अन्य मामलों से नहीं डरते हैं।

Published: undefined


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि "पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में काले कृषि कानूनों में से एक को अधिसूचित करके किसानों के हितों को बेच दिया है।" उन्होंने कहा कि यह उस समय पर हुआ, जब किसान दिल्ली में मार्च करने की तैयारी कर रहे थे। अमरिंदर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तो खुद ही यह उजागर कर दिया है इस अधिनियम को लेकर उनकी केंद्र सरकार के साथ सेटिंग है। अमरिंदर सिंह ने सवाल दागते हुए कहा, "आपने ऐसा क्यों किया केजरीवाल? केंद्र ने आप पर कौन सा दबाव डाला?"

Published: undefined

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर जमकर राजनीति हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच किसान आंदोलन को लेकर वाक युद्ध चरम पर है। दोनों ही नेताओं के बीच ट्विटर पर भी वाक युद्ध चल रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा