हालात

पंजाब: BJP नेता मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में विजिलेंस टीम की छापेमारी, 64 दिन से हैं लापता

पंजाब के बठिंडा जिले में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमतिताओं के मामले में एक अदालत ने मंगलवार को ही मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब विजिलेंस टीम बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में छापेमारी कर रही है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में छापेमारी के लिए टीम पहुंची हुई है।

दरअसल, पंजाब के बठिंडा जिले में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमतिताओं के मामले में एक अदालत ने मंगलवार को ही मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी किया था।

Published: undefined

बता दें कि इससे पहले मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के बाद आया। विजीलेंश को शक है कि मनप्रीत देश छोड़कर विदेश जा सकते हैं। वहीं मनप्रीत बादल की तरफ से अग्रिम जमानत के लिए दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई होगी।

बता दें कि पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला द्वारा साल 2021 में की गई शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जांच शुरू की थी। मॉडल टाउन में प्लाट खरीदने के मामले में पिछले कई महीनों से विजिलेंस टीम कार्रवाई कर रही है। मनप्रीत बादल पिछले 64 दिन से लापता हैं और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

  • ,
  • हेडलाइन बनाने और लोगों को बेवकूफ़ बनाने के बजाय, असल में राहत देने पर ध्यान दे सरकार, उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले पर खेड़ा

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, खामेनेई के पोस्टर लेकर NC-PDP विधायकों का प्रदर्शन

  • ,
  • पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो