हालात

अभिनेता अरबाज खान और सोहेल खान को किया गया क्वारनटीन, नियमों का उल्लंघन करने पर कल हुई थी FIR

अभिनेता अरबाज खान, सोहेल खान और सोहेल के बेटे निर्वाण खान को मुम्बई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनके खिला बीएमसी द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

अभिनेता अरबाज खान, सोहेल खान और सोहेल के बेटे निर्वाण खान के खिलाफ बीएमसी द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के बाद तीनों को मुम्बई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया। यह होटल अरबाज, सोहल और निर्वाण के बांद्रा पाली हिल स्थित घरों से बेहद करीब है।

इससे पहले सोमवार को बीएमसी ने अभिनेता सोहेल खान और उनके बेटे निर्वाण के साथ भाई अरबाज खान के खिलाफ कोरोना मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की। बता दें कि वे 25 दिसंबर को दुबई से लौटे थे और उन्हें एक होटल में क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया था, लेकिन वे घर चले गए थे।

इसके साथ ही इन तीनों पर बीएमसी को झूठी जानकारी देने का भी आरोप है। कोरोना के चलते इन सभी को ताज होटल में खुद को क्वारनटीन करने के लिए कहा गया था। इन्होंने ऐसा करने के लिए बीएमसी को शपथपत्र भी दिया, लेकिन वे ताज होटल में क्वारनटीन होने के बजाय बांद्रा स्थित अपने घर चले गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामे के भेंट चढ़ा, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • 'देश में दलितों के लिए जगह नहीं, धर्म के नाम पर हो रही राजनीति', हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर खड़गे ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • उत्तराखंड: हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' यज्ञ, कांग्रेस बोली- ये दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक

  • ,
  • 'अपने पश्चाताप के लिए करें भूख हड़ताल', रघुवर दास के छात्र आंदोलन में शामिल होने की घोषणा पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज

  • ,
  • गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार का कहर! पुलिस मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड की मौत