हालात

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में हजारों वन अधिकार पट्टे गायब होने पर BJP को घेरा, कहा- बहुजनों के दमन का नया हथियार

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए वन अधिकार अधिनियम बनाया- बीजेपी उसे कमज़ोर कर उनका पहला हक़ छीन रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे- आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं और हम हर हाल में उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे।

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में हजारों वन अधिकार पट्टे गायब होने पर BJP को घेरा, कहा- बहुजनों के दमन का नया हथियार
राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में हजारों वन अधिकार पट्टे गायब होने पर BJP को घेरा, कहा- बहुजनों के दमन का नया हथियार फाइल फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आदिवासियों के हजारों वन अधिकार पट्टे गायब होने का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर आदिवासियों के अधिकारों के छीनने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि "काग़ज़ मिटाओ, अधिकार चुराओ"– बहुजनों के दमन के लिए बीजेपी ने यह नया हथियार बना लिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक खबर शेयर करते हुए लिखा, "काग़ज़ मिटाओ, अधिकार चुराओ– बहुजनों के दमन के लिए बीजेपी ने यह नया हथियार बना लिया है। कहीं वोटर लिस्ट से दलितों, पिछड़ों के नाम कटा देते हैं, तो कहीं आदिवासियों के वन अधिकार पट्टों को ही ‘गायब’ करवा देते हैं। बस्तर में 2,788 और राजनांदगांव में आधे से ज़्यादा- छत्तीसगढ़ में इस तरह हज़ारों वन अधिकार पट्टों का रिकॉर्ड अचानक लापता कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए वन अधिकार अधिनियम बनाया- बीजेपी उसे कमज़ोर कर उनका पहला हक़ छीन रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे- आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं और हम हर हाल में उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे।

बता दें कि द हिंदू की खबर से खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आदिवासियों के वन अधिकार के पट्टे संबंधित विभाग से गायब हो गए हैं। खबर के अनुसार, बस्तर जिले में 2788 लोगों के वन अधिकार पट्टे गायब पाए गए हैं। वहीं राजनंदगांव में पिछले साल एक महीने में कम्युनिटी फॉरेस्ट रिसोर्स टाइटल 50 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। राहुल गांधी ने इसी मामले को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी