हालात

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी?

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया, ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोके जाने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया?

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले दिनों दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन के अंश का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें मोदी ने कहा है कि सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर पर संवाद के दौरान पाकिस्तान ने भरोसा दिलाया कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा, जिसके बाद भारत ने भी उसकी बात पर विचार किया।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया, ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी और आपका ख़ून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आपने (प्रधानमंत्री) भारत के सम्मान से समझौता कर लिया।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा