हालात

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- रोकथाम नहीं, बाद में सिर्फ बयानबाजी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "हर बार बीजेपी सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न - हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाजी होती है, कुछ छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं।"

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर हमला
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर हमला 

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर बार बीजेपी सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न देखने को मिलता है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "हर बार बीजेपी सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न - हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाजी होती है, कुछ छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं।"

उन्होंने सत्य निकेतन हादसे को अकेली त्रासदी नहीं बताया। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी ही त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई, हौज रानी में आग ने 22 जानें ले लीं। हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं और हर बार कार्रवाई गायब रहती है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "और, जवाबदेही मांगने पर प्रधानमंत्री खुद आपको 'दिमागी नक्सल, नाराज फूफा' जैसे अपमानजनक तमगे दे देते हैं। मकसद, सवाल पूछने वालों को शर्मिंदा करो, बदनाम करो और चुप करा दो।"

उन्होंने आगे लिखा, "12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की। दिल्ली में 'ट्रिपल इंजन' सरकार है, तो अब किस बात से लाचार है? लाचारी है नीयत की - क्योंकि जहां नीयत नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती। कोई जवाबदेही नहीं है।"

बता दें कि सत्य निकेतन में कोचिंग हब में एक इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 5 छात्र शामिल थे। इस घटना के बाद एमसीडी ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन विपक्ष इसे सिर्फ दिखावा बता रहा है और बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप