हालात

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- पापा, आप मेरे साथ हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, सदा!

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को आज 32 साल पूरे हो गए। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका कर उनकी जान ले ली थी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। आज के ही दिन एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की जान चली गई थी। इस मौके पर अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में सदा।”

राजीव गांधी पर कब और कैसे हुआ था हमला?

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को आज 32 साल पूरे हो गए। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका कर उनकी जान ले ली थी। यह हमला तब हुआ जब राजीव गांधी वहां एक चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे। 21 मई 1991 को रात तकरीबन 10 बजकर 15 मिनट पर राजीव गांधी रैली स्थल पर पहुंचे। वे कार की अगली सीट पर बैठे थे और उन्होंने उतरते ही सबका अभिवादन किया।

राजीव गांधी जैसे ही मंच की ओर बढ़े एक महिला आत्मघाती हमलावर धनु ने उन्हें माला पहनानी चाही। लेकिन सब इंस्पेक्टर अनुसुइया ने उसे रोक दिया। हालांकि राजीव गांधी के कहने पर उसे माला पहनाने के लिए आने दिया गया। धनु ने राजीव गांधी को माला पहनाई और जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए नीचे झुकी, उसने अपने कमर से बंधे बम का बटन दबा दिया। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर सबकुछ सुन्न हो गया। इस धमाके ने राजीव गांधी की जान ले ली।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शन में घायल छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- हम इनके साथ, जुल्म करने वालों को नहीं बख्शेंगे

  • ,
  • दिल्ली में एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 30 की जगह 28 अक्टूबर को होगी सुनवाई

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग, बोले- फांसी नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे

  • ,
  • 'मध्य प्रदेश में एक और घोटाला आया सामने', जयराम राम ने पूछा- क्या पीएम मोदी निष्पक्ष जांच करवाएंगे?

  • ,
  • हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट हुई फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट