हालात

सेना दिवस पर राहुल गांधी ने वीर जवानों को किया नमन, कहा- पराक्रम, देशप्रेम और बलिदान से परिपूर्ण है हमारी सेना

लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। केएम करिअप्पा ने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के अंतिम कमांडर जनरल राय फ्रांसिस बूचर से पदभार ग्रहण किया था।

फोटोः नवजीवन
फोटोः नवजीवन 

भारतीय थल सेना आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रही है। आजादी के बाद लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा के भारतीय सेना के पहले शीर्ष कमांडर का पद ग्रहण करने के उपलक्ष्य में देश में हर साल 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है। आजादी के बाद पहली बार भारतीय सेना दिवस इस बार बेंगलुरू में मनाया जा रहा है।

इस मौके पर राहुल गांधी ने वीर जवानों को नमन किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हमारी सेना का हर जवान पराक्रम, देशप्रेम और बलिदान इन सब से परिपूर्ण है। सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनके त्याग, तपस्या और समर्पण के लिए सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

बता दें कि सेना दिवस भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। केएम करिअप्पा ने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल राय फ्रांसिस बूचर से यह पदभार ग्रहण किया था।

यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनी और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली और सभी सेना मुख्यालय में मनाया जाता है। और इस दिन उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी भी दी जाती है। जिन्होंने कभी ना कभी अपने देश और लोगों की सलामती के लिए अपना सर्वोच्च निछावर कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल