हालात

इंदिरा गांधी के नाम पंडित नेहरू के उस पत्र को राहुल ने किया शेयर, जिसमें लिखा है, तुम बड़ी होकर सूरज की तरह चमकोगी

पदयात्रा के बीच राहुल गांधी अपनी दादी को याद करते हुए एक पत्र शेयर किया है। यह पत्र देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का है, जिसे उन्होंने अपनी बेटी इंदिरा गांधी को लिखा था। पत्र बेहद रोचक है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं। आज यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने अपनी दादी और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्होंने श्रद्धांजली दी।

पदयात्रा के बीच राहुल गांधी अपनी दादी को याद करते हुए एक पत्र शेयर किया है। यह पत्र देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का है, जिसे उन्होंने अपनी बेटी इंदिरा गांधी को लिखा था। पत्र बेहद रोचक है।

पत्र में लिखा है,

मेरी प्यारी इंदिरा,

यह तय करना आसान नहीं होता कि क्या सही है और क्या गलत। लेकिन जब भी तुम्हें संदेह हो एक आजमाइश करके देखना। कभी कोई काम छिपाकर मत करना या ऐसा कुछ मत करना जिसे तुम्हें छिपाने की इच्छा हो। क्योंकि कुछ भी छिपाने की इच्छा का मतलब है कि तुम डरी हुई हो, और डर एक बुरी चीज है। तुम्हारे लायक तो बिलकुल नहीं है। बहादुर बनो, सब ठीक होता चला जाएगा।

तुम जानती हो कि बापू जी के नेतृत्व में चलने वाले हमारे महान स्वतंत्रता आंदोलन में गोपनीयता या छिपाने की कोई गुंजाइश नहीं है। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हम जो करते हैं या जो कहते हैं उससे पीछे नहीं हटते। हम खुले में सूरज की रोशनी में काम करते हैं। अपने निजी जीवन में भी हमे सूरज से दोस्ती कर उसके प्रकाश में काम करना चाहिए, गोपनीय तरीके से नहीं। अगर तुम मेरी सलाह पर चलती हो तो मेरी प्यारी बच्ची तुम बड़ी होकर सूरज की तरह चमकोगी, हमेशा निडर और शांत और अविचल रहोगी। फिर चाहे कुछ भी हो जाए। बहुत सारी शुभकामनाओं के साथ...

तुम्हारे स्नेही पिता

जवाहरलाल नेहरू

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो