हालात

राहुल का पीएम मोदी के डिटेंशन सेंटर वाले बयान पर बड़ा हमला, कहा- RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि देश में कोई भी डिटेशन सेंटर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ लोग डिटेंशन सेंटर को लेकर देश में झूठ फैला रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र की मोदी सरकार झुकने को तैयार नहीं है। वहीं, पीएम मोदी पर इससे जुड़े गलत आंकड़े पेश करने के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनआरसी और डिटेंशन सेंटर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है।”

दरअसल दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि देश में कोई भी डिटेशन सेंटर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ लोग डिटेंशन सेंटर को लेकर देश में झूठ फैला रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, “जो भ्रम में हैं उन्हें मैं कहूंगा कि अर्बन नक्सिलयों द्वारा उड़ाई गई डिटेंशन सेंटर की अफवाहें सरासर झूठ है, बद-इरादे वाली है, देश को तबाह करने के नापाक इरादों से भरी है।”

रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली के बाद डिटेंशन सेंटर को लेकर पीएम मोदी पर झूठ बोलने के आरोप लगे। देश भर में पीएम मदी और उनकी सरकार की कड़ी आलोचना की गई। क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में खुद असम में बने डिटेंशन सेंटर को लेक जानकारी दी थी। राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है और उन्होंने नरेंद्र मोदी को आरएसएस का प्रधानमंत्री अपने ट्वीट में बताया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्ली में रक्षा बंधन की धूम, जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर भी मना राखी का त्योहार, कई इलाकों में लगा भारी जाम

  • ,
  • सिनेजीवन: रक्षाबंधन पर बॉलीवुड में दिखा भाई-बहन का प्यार और गर्मी में वर्कआउट टिप्स देते दिखे वरुण धवन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल त्रासदी में अब तक 538 लोगों की मौत, 2300 से ज्यादा अब भी लापता, इनमें 644 विदेशी नागरिक शामिल

  • ,
  • नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच चीन में भूकंप, सिचुआन में 5.1 तीव्रता के झटके, 47 ग्लेशियर झीलों पर बढ़ा खतरा

  • ,
  • 'छात्रों ने दिल्ली के जमींदारों को युवाओं की ताकत के सामने झुकने के लिए मजबूर किया', अभिषेक बनर्जी का मोदी सरकार पर तंज