हालात

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत नफरत के खिलाफ हर कार्यकर्ता की जीत- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उपचुनावों में कांग्रेस की जीत को पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नफरत के खिलाफ लड़ते रहो और डरो मत।

Getty Images
Getty Images Hindustan Times

लोकसभा की तीन और विधानसभा की 29 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश में तो कांग्रेस ने बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहां की दोनों विधानसभा सीटें और मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस ने जीती है। इसके अलावा राजस्थान में भी कांग्रेस ने अच्छी सीट दर्ज की है।

इसी जीत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कार्यकर्ताओं बधाए देते हुए कहा है कि, "कांग्रेस की हर जीत हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की जीत है। नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ते रहो। डरो मत!" उन्होंने यही बात अंग्रेजी में भी दोहराई है।

वहीं कांग्रेस ने कहा है कि "उपचुनाव के नतीजे नई शुरुआत, नए बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ कांग्रेस ही देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकती है।" हिमाचल के नतीजों पर कांग्रेस ने कहा कि, "हिमाचल प्रदेश की सम्मानित जनता ने कांग्रेस में अपना विश्वास जताया है, जिसे हम हाल में निभाएंगे।"

इसके अलावा राजस्थान विधानसभा की दोनों सीटों के उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने कहा है कि "राजस्थान में बीजेपी का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है। कांग्रेस का परचम लहराने वाले सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं और जनता जनार्दन का धन्यवाद।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए