हालात

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के पीछे का क्या है कारण? राहुल गांधी ने बताया

राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता को कांग्रेस सरकार बनाने के लिए धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने कहा कि 1-2 घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया है। आज सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता को कांग्रेस सरकार बनाने के लिए धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने कहा कि 1-2 घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे। हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं।

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत का एकमात्र कारण कर्नाटक में गरीबों, दलितों और सभी के साथ खड़ा होना है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत को मिटाया और मोहब्बत जीती, नफरत के बाज़ार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है