हालात

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है, कौन ये कठिन दौर लाया

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन, ये कठिन दौर लाया। इसके साथ उन्होंने वैक्सीन की किल्लत, वास्तविक नियंत्रण रेखा, बेरोजगारी, महंगाई, पीएसयू, किसान, पीआर जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने वैक्सीन की किल्लत, वास्तविक नियंत्रण रेखा, किसान समेत तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन, ये कठिन दौर लाया।” इसके साथ उन्होंने वैक्सीन की किल्लत, वास्तविक नियंत्रण रेखा, बेरोजगारी, महंगाई, पीएसयू, किसान, पीआर जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया।

इससे पहले बुधवार को कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जुमले हैं, वैक्सीन नहीं। साथ ही एक बार फिर पूछा था कि वैक्सीन कहां हैं। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें बताया गया था कि दिल्ली समेत कई दूसरे राज्यों में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण पर काफी असर हुआ है। इसके अलावा दिल्ली में वैक्सीन की कमी से चलते कई टीकाकरण केंद्र बंद हैं। वहीं मध्य प्रदेश में वैक्सीन की कमी के चलते पिछले एक ही दिन में सिर्फ 38 हजार खुराक ही दी गई थी।

इससे पहले राहुल गांधी ने 11 जुलाई को ट्वीट कर कहा था कि मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं। साथ ही पूछा कि वैक्सीन कहां हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन, CJP बोली- मोदी का जवाब नाकाफी, प्रधान का इस्तीफा जरूरी

  • ,
  • बड़े कर्जदारों पर नरमी, आम लोगों पर सख्ती क्यों? कॉर्पोरेट लोन राइट ऑफ पर शिवसेना (यूबीटी) का मोदी सरकार से सवाल

  • ,
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी सोनम रघुवंशी को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

  • ,
  • 'पुलिस ने राहुल गांधी के साथ 'धक्का-मुक्की' की', कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

  • ,
  • NEET मुद्दे पर संसद में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, विपक्षी सांसद बोले- धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाओ